गौ माता का वैज्ञानिक महत्व

गौ माता का वैज्ञानिक महत्व
गौ की महिमा तो अपरम्पार है किन्तु फिर भी कुछ अनजान वैज्ञानिक तथ्य है जो जानने योग्य हैं। कहते है की गौमाता के खुर से उडी हुई धूलि को सिर पर धारण करता है वह मानों तीर्थ के जल में स्नान कर लेता है और सभी पापों से छुटकारा पा जाता है। पशुओं में बकरी, भेड़, ऊँटनी, भैंस इत्यादि का दूध भी काफी महत्व रखता है।

हालाँकि केवल दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के कारण भैंस प्रजाति को प्रोत्साहन मिला है क्योकिं ये दूध अधिक देती है और इसमें वसा की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे घी अधिक मात्रा में प्राप्त होता है। इसके उलट गाय का दूध गुणात्मक दृष्टि से अच्छा होने के बावजूद कम मात्रा में प्राप्त होता है। दूध अधिक मिले इसके लिए गाय और भैंस के दूध निकलने की प्रक्रिया कुछ लोग क्रूर और अमानवीय तरीके से निकालते है। गाय का दूध निकालने से पहले यदि बछड़ा/बछिया हो तो पहले उसे पिलाया जाना चाहिए पर वर्तमान में लोग बछड़े/बछिया का हक़ कम करते है। साथ ही इंजेक्शन देकर दूध बढ़ाने का प्रयत्न करते है जो कि उचित नहीं है।

प्राचीन ग्रंथों में सुरभि (इंद्र के पास), कामधेनु (समुद्र मंथन के १४ रत्नों में एक), नंदिनी, पद्मा, कपिला आदि गायों का महत्त्व बताया गया है। जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर ऋषभदेव ने असि, मसि एवं कृषि गौ वंश को साथ लेकर उनके महत्त्व मनुष्य को सिखाए। हमारा पूरा जीवन गाय पर आधारित है। शिव मंदिर में काली गाय के दर्शन मात्रा से काल सर्प योग निवारण हो जाता है। कहते है की गाय के पीछे के पैरों के खुरों के दर्शन करने मात्र से कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है। 

गाय की प्रदक्षिणा करने से चारों धाम के दर्शन लाभ प्राप्त होता है क्योंकि गाय के चार पैर चार धाम माने गए है। जिस प्रकार पीपल का वृक्ष एवं तुलसी का पौधा आक्सीजन छोड़ते है उसी प्रकार यदि एक छोटा चम्मच देसी गाय का घी जलते हुए कंडे पर डाला जाए तो एक टन ऑक्सीजन बनती है। यही कारण है कि इसलिए हमारे यहाँ यज्ञ हवन अग्नि-होम में गाय का ही घी उपयोग में लिया जाता था। प्रदूषण को दूर करने का इससे अच्छा और कोई साधन नहीं है।

धार्मिक ग्रंथों में लिखा है "गावो विश्वस्य मातर:" - अर्थात गाय विश्व की माता है। गौ माता की रीढ़ की हड्डी मे सूर्य नाड़ी एवं केतु नाड़ी साथ हुआ करती है और जब वो धूप में निकलती तो सूर्य का प्रकाश गौमाता की रीढ़ हड्डी पर पड़ने से घर्षण द्धारा केरोटिन नाम का पदार्थ बनता है, जिसे स्वर्णक्षार कहते है। यह पदार्थ नीचे आकर दूध में मिलकर उसे हल्का पीला बनाता है। इसी कारण गाय के दूध का रंग हल्का पीला या सुनहला होता है जिसे पीने से बुद्धि का तीव्र विकास होता है। जब हम किसी अत्यंत अनिवार्य कार्य से बाहर जा रहे हो और सामने गाय माता के इस प्रकार दर्शन हो की वह अपने बछड़े या बछिया को दूध पिला रही हो तो हमें समझ जाना चाहिए की जिस काम के लिए हम निकले है वह कार्य अब निश्चित ही पूर्ण होगा। 

गौ माता का (गोधूलि वेला) में घर वापस लौटने का संध्या का समय अत्यंत शुभ एवं पवित्र है। गाय का मूत्र गौ-औषधि है। माँ शब्द की उत्पत्ति गौ मुख से हुई है और मानव समाज ने भी माँ शब्द कहना गाय से सीखा है। जब गौ वत्स रंभाता है तो "माँ" शब्द गुंजायमान होता है। गौशाला में बैठकर किये गए यज्ञ, हवन,जप-तप का फल कई गुणा मिलता है। बच्चों को नज़र लग जाने पर गौ माता की पूंछ से बच्चों को झाड़े जाने से नजर उतर जाती है। ऐसा उदाहरण पूतना उद्धार में भगवान कृष्ण को नज़र लग जाने पर गाय की पूंछ से नजर उतारने का ग्रँथों में भी पढ़ने को मिलता है। 

गौ के गोबर से स्थान का लीपने से स्थान पवित्र होता है। गौ-मूत्र का पावन ग्रंथों अथर्ववेद, चरकसहिंता, राजतिपटु, बाणभट्ट, अमृत सागर, भाव सागर, सश्रुतु संहिता इत्यादि में सुंदर वर्णन किया गया है। काली गाय का दूध त्रिदोष नाश के लिए सर्वोत्तम है। रुसी वैज्ञानिक शिरोविच ने कहा था कि गाय के दूध में रेडियों विकिरण से रक्षा करने की सर्वाधिक शक्ति होती है। गाय का दूध एक ऐसा भोजन है जिसमे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, दुग्ध, शर्करा, खनिज-लवण, वसा आदि मनुष्य शरीर के पोषक तत्व भरपूर पाए जाते है। गाय का दूध उपयोगी रसायन का उत्पादन करता है, ऐसी जानकारियां वैज्ञानिकों शोध की एवं धार्मिक ग्रंथों में दर्शित है। 

आज भी कई घरों में गाय की रोटी रखी जाती है और कई स्थानों पर संस्थाएं गौशाला बनाकर पुनीत कार्य कर रही है। साथ ही यांत्रिक क़त्लखानों को बंद करने का आंदोलन, मांस निर्यात नीति का पुरजोर विरोध एवं गौ रक्षा पालन संवर्धन हेतु सामाजिक धार्मिक संस्थाएं एवं सेवा भावी लोग लगातार संघर्षरत है। यहाँ तक कि इस्लाम धर्म के गुरु मोहम्मद पैगंबर ने कहा था कि गाय का माँस हराम है क्यूंकि गाय केवल दूध देने के लिए है। दुःख की बात ये है कि उनकी ये सीख आज कोई मानने को तैयार नहीं है और गाय का भी राजनीतिकरण हो गया है। इसके अलावा कुछ लोग गाय को आवारा भटकने बाजारों में छोड़ देते है। उन्हें इनके भूख प्यास की कोई चिंता ही नहीं होती। लोगो को चाहिए की यदि गाय पालने का शौक है तो उनकी देखभाल भी आवश्यक है क्योकि गाय हमारी माता है एवं गौ रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।

ये लेख हमें श्री संजय वर्मा "दृष्टि" से प्राप्त हुआ है। ये धार (मध्यप्रदेश) के रहने वाले हैं और इन्होने उज्जैन से तकनिकी शिक्षा प्राप्त की है और अभी ये जल संसाधन विभाग में डी.एम. के पद पर कार्यरत हैं। इनकी कई रचनाएँ देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमे काव्यसंग्रह "दरवाजे पर दस्तक" एवं "खट्टे मीठे रिश्ते", जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कनाडा में भी प्रकाशित हुए, प्रमुख हैं। कहानी संग्रह "सुनो तुम झूठ तो नहीं बोल रहे" के लिए इन्हे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय (कनाडा) स्तर पर सम्मानित भी किया गया। इसके अतिरिक्त ये शब्दप्रवाह, यशधारा, मगसम आदि संस्थान से भी जुड़े हैं और आकाशवाणी पर काव्य पाठ भी करते हैं। धर्मसंसार में इनके योगदान के लिए इनका हार्दिक आभार।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया टिपण्णी में कोई स्पैम लिंक ना डालें एवं भाषा की मर्यादा बनाये रखें।