रावण की आयु कितनी थी?

रामायण के सन्दर्भ में जो सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों में से एक है वो है कि मृत्यु के समय रावण की आयु कितनी थी? इसको समझने के लिए हमें बहुत पीछे जाना होगा क्योंकि समय की जिस गणना की बात हम कर रहे हैं उसे आज का विज्ञान नही समझ सकता। पहली बात तो ये कि जब कोई कहता है कि रामायण १४००० वर्ष पहले की कथा है तो ये याद रखिये कि ये वैज्ञानिकों ने आधुनिक गणना के अनुसार माना है। अगर वैदिक गणना की बात करें तो रामायण का काल खंड बहुत पहले का है। परमपिता ब्रह्मा की आयु और युग वर्णन के बारे में जानने के लिए यहाँ जाएँ।

श्रीमद्भवद्गीता के अनुसार श्रीकृष्ण की सभी विभूतियाँ

श्रीमद्भवद्गीता के अनुसार श्रीकृष्ण की सभी विभूतियाँ
वैसे तो श्रीकृष्ण के रूप अनंत हैं और उनके द्वारा प्रदत्त गीता ज्ञान भी अनंत ही है, किन्तु श्रीमद्भगवद्गीता के दसवें अध्याय विभूति योग के श्लोक २० से लेकर श्लोक ४० तक श्रीकृष्ण ने अपनी विभिन्न विभूतियों का वर्णन किया है। यदि केवल विभूतियों की बात की जाये तो श्रीकृष्ण स्वयं कहते हैं "मेरी विभूतियाँ असंख्य हैं, किन्तु मैंने केवल संक्षेप में विभूतियों का वर्णन किया है।" आइये देखते हैं कि श्रीकृष्ण ने स्वयं को किस विभूति में क्या कहा है:
  1. सृष्टि में आदि, मध्य एवं अंत
  2. भूतमात्र के हृदय में आत्मा

दीपावली क्यों मनाई जाती है?

दीपावली क्यों मनाई जाती है?
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें। हर वर्ष दीपावली हमारे जीवन में हर्षोल्लास लेकर आती है, आशा है इस वर्ष भी ऐसा ही हो। वैसे तो ना केवल भारत में, बल्कि अनेक देशों में भी दिवाली का सांस्कृतिक महत्त्व बहुत अधिक है किन्तु आज हम इस पर्व के धार्मिक महत्त्व को जानेंगे। आइये उन कुछ विशेष कारणों को देखते हैं जिनके कारण दीपावली का पर्व मनाया जाता है।