क्या गुरु द्रोण ने वास्तव में कर्ण को शिक्षा देने से मना किया था?

क्या गुरु द्रोण ने वास्तव में कर्ण को शिक्षा देने से मना किया था?
महाभारत में जो एक पात्र है जिसके बारे में सबसे अधिक गलत और भ्रामक जानकारी आजकल इंटरनेट और टीवी सीरियलों में फैली है वो है सूर्यपुत्र कर्ण। कर्ण के विषय में जितनी भ्रामक जानकारियाँ आज हमें मिलती है उल्टी शायद और किसी पात्र के बारे में नहीं मिलती। ऐसी ही एक कथा जनमानस में फैली है जो गुरु द्रोणाचार्य द्वारा कर्ण के सूतपुत्र होने के कारण उसे शिक्षा ना दिए जाने के विषय में है।

गंगा

गंगा
हिन्दू धर्म में गंगाजी का क्या महत्त्व है इसके बारे में कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। लगभग हर ग्रन्थ में माता गंगा के विषय में कोई ना कोई वर्णन मिलता है। गंगा जी के बारे में सबसे पहला वर्णन हमें ऋग्वेद में मिलता है। ऋग्वेद के १०वें मंडल के ७५वें सूक्त, जिसे नदीस्तुति सूक्त कहा जाता है, उसमें कई नदियों का वर्णन है और यहीं हमें गंगा का भी वर्णन मिलता है। इसी सूक्त के ५वें श्लोक में हमें गंगा और उनके साथ यहाँ ९ और नदियों का वर्णन है।