हम सभी ने भगवान विष्णु के प्रसिद्ध दशावतारों के विषय में जानते हैं किन्तु क्या आपको महादेव के दशावतार के विषय में पता है? आम तौर पर जब भी महादेव के अवतरण की बात होती है तो उनके विषय में द्वादश ज्योतिर्लिंग, ११ रुद्रावतार एवं उनके १९ अवतारों के बारे में जानकारी मिलती है। किन्तु श्रीहरि की भांति ही महादेव के भी दशावतार हैं। महादेव के ये दस अवतार मूलतः तंत्र विद्या से सम्बंधित हैं और इन्हे ही तंत्र शास्त्र का जनक माना गया है। इससे पहले हमने माता सती के दस रूप, जिन्हे दस महाविद्या कहा जाता है, उनके विषय में एक लेख प्रकाशित किया था। यही दस महाविद्या महादेव के इन दस अवतारों की पत्नियां हैं। दस महाविद्या के विषय में आप विस्तार से यहाँ जान जान सकते हैं। तो आइये महादेव के दशावतारों के विषय में संक्षेप में जानते हैं। महाकाल: महादेव के दशावतारों में प्रथम स्थान भगवान महाकाल का है। ये महादेव के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग से सम्बंधित हैं। इनकी पत्नी का नाम महाकाली है। एक कथा के अनुसार दूषण नामक एक राक्षस था जिसने घोर तप कर ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर अतुल बल का वरदान प्राप्त कर लिया। उस वरदान के म