वैसे तो माता दुर्गा की शक्ति की कोई सीमा नहीं है किन्तु देवी भागवत में उनकी मुख्य ८ शक्तियों के बारे में बताया गया है जो स्वयं परमपिता ब्रह्मा द्वारा वर्णित है। माता की आठ भुजाएं उनकी इन्ही आठ शक्तियों का प्रतीक हैं। भगवान विष्णु की भांति माँ दुर्गा भी सभी सोलह कलाओं से परिपूर्ण हैं।
महर्षि मांडव्य - वो ऋषि जिन्होंने यमराज को भी श्राप दिया
माण्डव्य पौराणिक काल के एक महान ऋषि थे जिनके श्राप के कारण यमराज को भी मनुष्य का जन्म लेना पड़ा। वैसे तो यमराज सारे प्राणियों के कर्मों के आधार पर न्याय करते हैं इसीलिए उन्हें धर्मराज कहा जाता है किन्तु उन्होंने अनजाने में माण्डव्य ऋषि के साथ अन्याय किया जिसका दंड उन्हें भोगना पड़ा।
श्रीगणेश के अवतार
हम सबने भगवान विष्णु के दशावतार और भगवान शंकर के १९ अवतारों के विषय में सुना है। किन्तु क्या आपको श्रीगणेश के अवतारों के विषय में पता है? वैसे तो श्रीगणेश के कई रूप और अवतार हैं किन्तु उनमें से आठ अवतार जिसे "अष्टरूप" कहते हैं, वो अधिक प्रसिद्ध हैं। इन आठ अवतारों की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि इन्ही सभी अवतारों में श्रीगणेश ने अपने शत्रुओं का वध नहीं किया बल्कि उनके प्रताप से वे सभी स्वतः उनके भक्त हो गए। आइये उसके विषय में कुछ जानते हैं।
सापों की जीभ कटी हुई क्यों होती है?
हम सभी जानते हैं कि सर्पों की जीभ बीच से कटी हुई होती है। विज्ञान के तर्क के अनुसार सर्पों की सुनने की शक्ति बहुत कम होती है और अपनी जीभ की इस संरचना के कारण सर्प सरलता से सुन लेते हैं। हालाँकि इस विषय में महाभारत और कुछ पुराणों में भी एक कथा मिलती है।
पांडवों का पुनर्जन्म
महापुराणों के अतिरिक्त अन्य पुराणों की प्रमाणिकता पर यदा-कदा प्रश्न उठते ही रहे हैं। किन्तु उनमें भी जो पुराण सबसे अधिक शंशय का केंद्र रहा है वो है भविष्य पुराण। ऐसी मान्यता है कि समय के साथ इसी पुराण में सबसे अधिक मिलावट की गयी है। यही कारण है कि इस पुराण में लिखा हुआ कितना सत्य है और कितना असत्य, ये ठीक-ठीक किसी को नहीं पता है।
भगवान विष्णु के 24 अवतार
जब भी ईश्वर के अवतार की बात आती है तो भगवान विष्णु के अवतार सबसे प्रसिद्ध हैं। श्रीहरि के दशावतार तो खैर जगत विख्यात हैं किन्तु उनके कुल २४ अवतार माने जाते हैं। इन २४ अवतारों में से जो दशावतार हैं वे भगवान विष्णु के साक्षात् रूप ही हैं और अन्य १४ अवतार उनके लीलावतार माने जाते हैं। श्रीहरि के दशावतार का वर्णन विष्णु पुराण में विशेष रूप से दिया गया है। उनके २४ अवतारों का वर्णन श्रीमदभागवत और सुख सागर में दिया है। इस सूची में सभी दशावतार को रेखांकित किया गया है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



