क्या श्रीकृष्ण माँ काली के अवतार हैं?
अगर आपसे कोई पूछे कि श्रीकृष्ण किसके अवतार थे तो १०० में से १०० लोग बिना संकोच के कहेंगे कि श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार थे। हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी इस बात की स्पष्ट व्याख्या है कि भगवान श्रीकृष्ण के रूप में श्रीहरि ने अपना ९वां अवतार लिया। ध्यान रहे कि अधिकतर ग्रंथों में गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार नहीं माना जाता। कदाचित बहुत बाद में उन्हें दशावतार में स्थान देने के लिए प्रचारित किया गया था। इसके विषय में विस्तार से यहाँ पढ़ें।