भगवद्गीता के रोचक तथ्य

  • किसने किसको सुनाई: श्रीकृष्ण ने अर्जुन को
  • कब सुनाई: आज से लगभग ७००० साल पहले 
  • किस दिन सुनाई: रविवार के दिन
  • कौन सी तिथि को: एकादशी
  • कहाँ सुनाई: कुरुक्षेत्र की रणभूमि में
  • कितनी देर में सुनाई: लगभग ४५ मिनट
  • क्यों सुनाई: कर्त्तव्य से भटके अर्जुन को कर्त्तव्य पथ पर लाने के लिए एवं आने वाली पीढ़ी को धर्म ज्ञान सिखाने के लिए
  • अर्जुन को गीता पर पूर्ण विश्वास कब आया: श्रीकृष्ण के विराट स्वरुप के दर्शन के बाद
  • अर्जुन के आलावा और किसने श्रीकृष्ण के विराट रूप के दर्शन किये: संजय, व्यास, परशुराम और देवताओं ने (अपनी दिव्यदृष्टि के कारण)
  • अर्जुन के आलावा इसे और किसने सुना: धृतराष्ट्र एवं संजय ने
  • अर्जुन से पहले इसका ज्ञान किसे मिला था: सूर्यदेव को
  • गीता की गिनती किन धर्मग्रंथों में की जाती है: उपनिषदों में
  • गीता किस महाग्रंथ का भाग है: महाभारत के शांति पर्व का
  • गीता का दूसरा नाम: गीतोपनिषद
  • गीता का सार क्या है: परमात्मा की शरण लेना
  • कुल कितने श्लोक हैं: ७००
  • कुल कितने अध्याय है: १८
    1. विषाद योग: ४६ श्लोक
    2. सांख्य योग: ७२ श्लोक
    3. कर्म योग: ४३ श्लोक
    4. ज्ञान कर्म संन्यास योग: ४२ श्लोक 
    5. कर्म संन्यास योग: २९ श्लोक 
    6. ध्यान योग अथवा आत्मसंयम योग: ४७ श्लोक
    7. ज्ञान विज्ञान योग: ३० श्लोक
    8. अक्षर ब्रम्ह योग: २८ श्लोक
    9. राजविद्या राजगुह्य योग: ३४ श्लोक
    10. विभूति विस्तार योग: ४२ श्लोक
    11. विश्वरूप दर्शन योग: ५५ श्लोक
    12. भक्ति योग: २० श्लोक
    13. क्षेत्र क्षेत्रजन विभाग योग: ३५ श्लोक
    14. गुणत्रय विभाग योग: २७ श्लोक
    15. पुरुषोत्तम योग: २० श्लोक
    16. दैवासुर सम्पद विभाग योग: २४ श्लोक
    17. श्रध्दात्रय विभाग योग: २८ श्लोक
    18. मोक्ष संन्यास योग: ७८ श्लोक 
  • गीता में किसने कितने श्लोक कहे हैं:
    • श्रीकृष्ण ने: ५७४
    • अर्जुन ने: ८५
    • धृतराष्ट्र ने:
    • संजय ने: ४०

2 टिप्‍पणियां:

  1. Shree Krishn janm ke hi 7000 saal nahi hue . Is cheej ke atirikto sari jankari uchit hai . Apka bahut bahut abhar 🙏🏻 . Mai aapka har blogg padhta hu neelabh ji .

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत आभार चतुर्वेदी जी। कई मानकों के अनुसार द्वापर 7000 और वैदिक काल 28000 साल पहले के बताये जाते हैं, उन्ही का सन्दर्भ यहाँ दिया गया है।

      हटाएं