इन्होने भी जुआ खेला पर पत्नी को दांव पर नहीं लगाया

इन्होने भी जुआ खेला पर पत्नी को दांव पर नहीं लगाया
कुछ समय पहले हमने नल-दमयंती पर एक लेख प्रकाशित किया था। उसी कथा में हमें एक ऐसी घटना का वर्णन मिलता है जो महाभारत के द्युत सभा की कथा से बहुत मिलती जुलती है। ये तो हम सभी जानते हैं कि महाभारत में द्युत के समय युधिष्ठिर ने अपने चारो भाइयों और फिर स्वयं को तो दांव पर लगाया ही, किन्तु इसके बाद वे रुके नहीं और अपनी पत्नी द्रौपदी को भी उन्होंने दांव पर लगा दिया।