संदेश

अक्टूबर, 2009 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्रीकृष्ण और भगवान शिव का युद्ध

चित्र
दानवीर दैत्यराज बलि के सौ प्रतापी पुत्र थे, उनमें सबसे बड़ा बाणासुर था। बाणासुर ने भगवान शंकर की बड़ी कठिन तपस्या की। शंकर जी ने उसके तप से प्रसन्न होकर उसे सहस्त्र भुजाएं तथा अपार बल दे दिया। उसके सहस्त्र बाहु और अपार बल के भय से कोई भी उससे युद्ध नहीं करता था। इसी कारण से बाणासुर अति अहंकारी हो गया। बहुत काल व्यतीत हो जाने के पश्चात् भी जब उससे किसी ने युद्ध नहीं किया।

पांडवों का दिग्विजय

चित्र
महाराज युधिष्ठिर का राजसू यज्ञ प्रारंभ होने वाला था। राजसू यज्ञ करने से पहले यह जरुरी था कि सारे राजा युधिष्ठिर का आधिपत्य स्वीकार कर ले। जरासंध पहले हीं भीम के हांथों मारा जा चुका था। राजसू यज्ञ के मार्ग में केवल वही एक बाधा था। इसके बाद चारों दिशाओं के राजाओं को जीतने के लिए युधिष्ठिर के चारो भाई चार दिशाओं में दिग्विजय के लिए निकले। उन चारों ने अपने-अपने दिग्विजय में कई राजाओं से युद्ध किया। आइये उस विषय में कुछ जानते हैं।

१०० कौरवों के नाम

चित्र
हम सब जानते हैं की धृतराष्ट्र ने गांधारी से विवाह किया जिससे उन्हें १०० पुत्रों और एक पुत्री दुःशला की प्राप्ति हुई। इसके अतिरिक्त गांधारी की दासी सुगंधा से उन्हें एक पुत्र और प्राप्त हुआ - युयुत्सु पर चूँकि वो दासी पुत्र था इसी कारण उसे कौरवों में नहीं गिना गया। हालाँकि महाभारत के युद्ध के बाद केवल वही था जो जीवित बचा। आइये धृतराष्ट्र के सभी पुत्रों के नाम जानते हैं।