जब भी हम द्रौपदी स्वयंवर की बात करते हैं तो हमें एक प्रतियोगिता याद आती है जो द्रौपदी के पिता महाराज द्रुपद ने रखी थी। हममे से अधिकतर लोग यही जानते हैं कि द्रौपदी स्वयंवर में ये शर्त थी कि जो कोई वीर नीचे रखे पात्र, जिसमें तेल भरा था, उसमें ऊपर घूमती हुए मछली की परछाई देख कर उसकी आंख में बाण मार सकेगा, वही द्रौपदी का पति होगा। हालाँकि जब हम व्यास महाभारत पढ़ते हैं तो हमें ऐसा कोई वर्णन नहीं मिलता।